फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: बॉलीवुड का वो सितारा, जो अपने छोटे रोल से देता है बड़े अभिनेताओं को टक्कर

Wed, 25 Aug 2021 10:43 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला
फिल्म पद्मावत अगर आपने देखी है तो मलिक कफूर का किरदार निभाने वाला वो शख्स आपको याद होगा, जो छोटे से रोल में भी छा गया था। रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाला ये अभिनेता कई बार उन पर भारी दिखाई दिया। पद्मावत में मलिक कफूर और नीरजा में आतंकी खलील का किरदार निभाने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि जिम सरभ हैं। काले-सफेद अधपके बाल, लंबी नाक और विदेशी लुक के साथ अलग अंदाज में हिंदी बोलने वाले जिम बेशक अभी बॉलीवुड में नए हों लेकिन उनकी अदाकारी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम सरभ कौन हैं, किस परिवार से आते हैं और उनका बॉलीवुड से कनेक्शन क्या है? नहीं तो आज हम बताते हैं जिम सरभ और उनकी जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें, जो उनके फैन को जानना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 6
जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मे जिम सरभ एक पारसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां एक रिटायर फिजियोथेरेपिस्ट हैं जबकि उनके पिता एक पूर्व मास्टर मेरिनर हैं। जिम सिर्फ तीन साल के थे, जब उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था। वो पांच साल तक ऑस्ट्रेलिया रहे। आठ साल की उम्र होने के बाद वो दोबारा भारत आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला
जिम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे से की थी। ग्रेजुशन के लिए वो अमेरिका के एमोरी यूनिवर्सिटी चले गए थे। वहां उन्होंने मनोविज्ञान की पढ़ाई की।  लेकिन सवाल आता है कि मनोविज्ञान से पढ़ाई करने वाला एक अभिनेता कैसे बॉलीवुड की गलियों में आ पहुंचा?

4 of 6
जिम सरभ - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में एमोरी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अटलांटा में रंगमंच सीखा। वहां उन्होंने एक साल लिटरेचर इंटर्न के तौर पर काम किया था। उन्हें इसी दौरान अटलांटा में द शो, ब्रेकअप, टेनिस इन नबलुस और आइस ग्लेन में काम करने का मौका मिला। इतना काम करने के बाद एक बार फिर साल 2012 में जिम भारत लौटे।
विज्ञापन

5 of 6
जिम सरभ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत लौटने के बाद जिम ने स्थानीय थिएटर में काम किया। लेकिन बॉलीवुड से उनकी शुरुआत राम माधवानी की फिल्म नीरजा से हुई थी। एयरहॉस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में लीड रोल में सोनम कपूर थीं। जिम ने इस फिल्म में खूंखार आतंकी खलील का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिम सरभ - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के बाद वो पद्मावत, राबता, संजू जैसी फिल्मों में नजर आए। दर्शकों और क्रिटिक्स की तारीफ बटोरने वाले जिम कई वेबसीरीज में भी काम कर चुके हैं। स्मोक, मेड इन हेवन और फ्लिप जैसी सीरीज कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें