छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अमन वर्मा को कौन नहीं जानता। अपने बेहतरीन अभिनय के कारण घर-घर में प्रसिद्ध हुए अमन ने यूं तो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। हालांकि दर्शकों के बीच उनको असल पहचान छोटे पर्दे पर अपनी अदायगी का दम दिखाकर मिली थी। लेकिन अपने करियर में कई ऊंचाइयों को छूने के बाद अमन की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जहां से उनका करियर तो करियर उनकी पूरी साख को भी मुश्किल में डाल दिया। वही अमन वर्मा आज यानी 11 अक्तूबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं अमन की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...