Alpha VS Welcome To The Jungle: 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है। ऐसा लगता है कि दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर 'धमाल 4' की कमाई का असर पड़ा है।
सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'धमाल 4' चल रही है। इसके आगे सभी फिल्मों की कमाई घट गई है। आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज को 11 दिन हो चुके हैं। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को 18 दिन हो चुके हैं। दोनों फिल्मों का कलेक्शन अब लाखों में आ गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
अल्फा टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्फा
सैकनिल्क के मुताबिक शिव रवैल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ ने ग्यारहवें दिन सिर्फ 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई अब तक 54.1 करोड़ रुपये हो गई है। बीते दिन फिल्म के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स भी नजर आए।
वेलकम टू द जंगल
अहमद खान निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 18वें दिन सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 129.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
4 of 5
अल्फा, वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अल्फा' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जाता है। जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, उस हिसाब लगता है कि इसे अपना बजट निकालने में संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जाता है। बजट के हिसाब से इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
‘धमाल 4’ का कलेक्शन
रिलीज के चौथे दिन ‘धमाल 4’ का कलेक्शन काफी घटा है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक इसने 5.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। कल रविवार को इसने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसने टोटल 70.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। माना जा रहा है कि 'धमाल 4' की कमाई का असर 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' पर पड़ा है।