अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी जल्द ही शादी करने वाले हैं। फिल्म स्टार वरुण तेज अदाकारा लावण्या त्रिपाठी के साथ लंबे वक्त से रिश्ते में थे। अब दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में तब्दील करने का फैसला किया है। इसी साल जून महीने में इन दोनों सितारों ने धूमधाम से सगाई भी कर ली थी। अब ये स्टार कपल 1 नवंबर को टस्कनी में शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं शादी से पहले वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने फैमिली के साथ प्री-वेडिंग पार्टी एन्जॉय की जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।