वरुण और लावण्या की प्री-वेडिंग पार्टी अल्लू सिरीश ने अपने घर पर होस्ट की थी, जहां वरुण और लावण्या के फैमिली मेंबर्स से लेकर दोस्त तक शामिल हुए थे और सभी ने जमकर मस्ती की। सामने आई तस्वीरों में मेगास्टार चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, नितिन, स्नेहा रेड्डी, अल्लू सिरीश,नितिन की पत्नी शालिनी, रितु वर्मा, उपासना,पांजा वसिहनव तेज, साई धर्म तेज, और निहारिका कोनिडेला दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस पार्टी से राम चरण गायब दिखे।
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर होने वाले दूल्हे राजा वरुण ने प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी और शूज से लुक को पूरा किया था। लावण्या गोल्डन गाउन और मैचिंग ईयररिंग्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट में 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन बहुत हैंडसम लग रहे थे। उनकी पत्नी और राम चरण की बीवी भी गजब ढा रही थीं।