फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए अल्लू अर्जुन की लग्जरी वैनिटी वैन की INSIDE तस्वीरें, खूबियां जान चौंक जाएंगे आप, कीमत करोड़ों में

Sun, 07 Jun 2020 12:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन - फोटो : ट्विटर
तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी कई फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्म डायरेक्टर हैं और जाने माने तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे हैं। साल 2003 में अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। अल्लू अर्जुन बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास करोड़ों का आलीशान घर है। इसलिए अलावा उनके पास एक बेहतरीन वैनिटी वैन (Allu Arjun vanity van) भी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन - फोटो : ट्विटर
अल्लू अर्जुन ने इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। अल्लू अर्जुन की ये वैनिटी वैन बेहद लग्जरी है। अल्लू अर्जुन के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत लगभग सात करोड़ रुपये है। रेड्डी कस्टम्स द्वारा इसे स्पेशली मॉडिफाई किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन - फोटो : ट्विटर
लग्जरी केविन के साथ अल्लू अर्जुन के नाम का लोगो AA भी लगाया गया है। मास्टर केविन में एक रिक्लाइनर है, जिसका इस्तेमाल अल्लू अर्जुन मीटिंग्स के साथ-साथ टीवी देखने के लिए भी कर सकते हैं।
 

4 of 5
अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन - फोटो : ट्विटर
इसके अलावा आराम करने और फ्रेश होने के लिए भी लग्जरी सुविधाएं इस लग्जरी वैन में उपलब्ध हैं। बताया जाता है कि रेड्डी कस्टम्स को इसे तैयार करने में करीब 5 महीने का वक्त लगा। सिर्फ इसके इंटीरियर पर करीब 3.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वैनिटी वैन का नाम FOLCON है। ये वो जगह है, जहां अल्लू अर्जुन अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारते हैं। इस वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें