इन वीडियोज में अल्लू अर्जुन के घर की शानदार झलक दिखाई नजर आ रही है। अल्लू घर में अपने बच्चों संग खेलते नजर आ रहे हैं तो वहीं बच्चे भी जमकर धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। एक्टर का घर अंदर से बेहद ही शानदार बना हुआ है। घर का इंटीरियर एकदम क्लासी है, लेकिन अल्लू ने अपने घर में बच्चों के लिए हर चीज का खास ध्यान रखा है। जिस जगह पर अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं वहां पर किताबों का एक सिंपल और क्लासी शेल्फ बना हुआ है। इसी के साथ घर को छोटे लैंप और फूलदानों से सजाया गया है।
अल्लू और उनकी पत्नी स्नेहा ने अपने घर में बच्चों के खेलने के लिए काफी स्पेस रखा है। उन्होंने अपने बच्चों की स्पेशल एक्टिविटी के लिए भी खास ध्यान रखा है। अल्लू अर्जुन के घर में बच्चों के खेलने की चीजों के साथ ही बहुत सारे पौधे भी लगाए गए हैं। उनके घर की दीवारों पर ग्रे और सफेद रंग किया गया है, इसके साथ घर का इंटीरियर और फर्नीचर उनके घर को एक शानदार कंट्रास्ट देता है। आपको बता दें की अल्लू का ये शानदार घर दो एकड़ में फैला हुआ है। घर के बाहर एंट्री की तरफ एक सुंदर लॉन भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू के घर की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये है।