फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइनों के टेंपल रन में प्रीति झांगियानी की भी एंट्री: ओडिशा पहुंचकर पूरी की बरसो से दबी आस

Wed, 19 Jan 2022 06:07 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

प्रीति झंगियानी और परवीन डबास इन दिनों ओडिशा छुट्टियां मना रहे हैं। ये दोनों कोणार्क के सूर्य मंदिर पहुंचे तो वहां की तस्वीरें...
 
विज्ञापन
प्रीति झिंगयानी अपने पति परवीन डबास के साथ कोणार्क सूर्य मंदिर पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के कलाकार इन दिनों मंदिरों की दौड़ खूब लगा रहे है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा अली खान मध्य प्रदेश के उन सारे मंदिरों के गर्भगृह तक हो आने का दावा कर चुकी हैं, जहां आम तौर पर भगवा संगठनों के सेवक बहुत मुस्तैद रहते हैं। उनकी टेंपल रन खुद को ईश्वर भक्त बताने के लिए है या किसी और मकसद से, ये साफ होना अभी बाकी है। हीरोइनों के इस टेंपल रन में नई एंट्री हुई है अभिनेत्री प्रीति झांगियानी की।

विज्ञापन

प्रीति झंगियानी और परवीन डबास इन दिनों ओडिशा छुट्टियां मना रहे हैं। प्रीति इस जगह की संस्कृति, इतिहास और महिमा को खूब पसंद भी कर रही  है। वह नई जगहों की खोज करना पसंद करती है। दोनों ही लंबे समय से छुट्टी पर नहीं थे इसलिए उन्होंने ओडिशा जाने का सोचा जोकि यहां जाने का एक सही समय था क्योंकि साल के इस समय ओडिशा में मौसम एकदम सही है। ओडिशा से प्रीति ने और कोई तो तस्वीर पहले साझा नहीं की लेकिन जब ये दोनों कोणार्क के सूर्य मंदिर पहुंचे तो वहां की तस्वीरें जरूर निकालीं।


 
विज्ञापन

प्रीति कहती हैं, "मैंने इस जगह के बारे में इतना सुना था कि मैं हमेशा यहां आना चाहती थी। यहां के मंदिर  सुंदर हैं। उनके पास इतनी महान वास्तुकला, मूर्तियां, नक्काशी और कला है। देश को ओडिशा और इसकी प्राकृतिक सुंदरता के बारे में और जानने की जरूरत है। मैंने यहां आकर विश्व प्रसिद्ध पुरी समुद्र तट का दौरा किया। हमें सुदर्शन पटनायक से मिलने का भी अवसर मिला जो अपनी रेत कला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें