अल्लू अर्जुन का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
अल्लू अर्जुन का ये भी मानना है कि भारतीय सिनेमा अभी तक अपनी वांछित पहुंच भारतीय दर्शकों के बीच ही नहीं बना पाया है। वह कहते हैं, ‘आबादी के जिस अनुपात में तेलुगू भाषी लोग सिनेमा देखते हैं, अपनी आबादी के हिसाब से उतने प्रतिशत हिंदी भाषी लोग जिस दिन सिनेमा देखना शुरू कर देंगे, दुनिया में सिनेमा का सबसे बड़ा कारोबार भारत में होगा। करीब 30 फीसदी तेलुगू आबादी नियमित सिनेमाघरों तक जाती है। और, तेलुगू फिल्म उद्योग के कारोबार पर, इसकी फिल्मों के बजट पर और इसकी फिल्मों के कलेक्शन पर सीधा असर दिखता है।’