फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी पर ट्रोल हुए बॉबी, यूजर बोले-पहली पत्नी-बेटी का क्या होगा? ट्रोलर्स को ये दिया जवाब

Mon, 24 Jun 2019 06:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन के भाई बॉबी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के स्टाइलिश स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन के बड़े भाई अल्लू वेंकटेश उर्फ बॉबी दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। बता दें कि शादी की जानकारी और फोटोज खुद बॉबी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। वहीं अब ट्रोलर्स को भी काफी अनोखे अंदाज में बॉबी जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन के भाई बॉबी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बारे में बॉबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था- दोस्तों मेरी शादी हो गई है। ये मेरे लिए एक नई शुरुआत है और आपके आशीर्वाद की जरुरत है। मेरी 2015 में भी शादी हुई थी लेकिन किन्ही वजहों से खुशी खुशी 2016 में डिवोर्स भी हो गया था। हालांकि इसके बाद भगवान ने मुझे आगे बढ़ने का सबक दिया। मेरा परिवार मेरे साथ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू बॉबी की शादी के फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शुक्रवार (21 जून)को परिवार के सामने हैदराबाद में बॉबी का विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर कुछ दोस्त और परिजन ही मौजूद रहे। बता दें कि बॉबी एक प्रोड्यूसर है, तो वहीं नीला शाह ने एमबीए किया है और एक योगा इंस्ट्रक्टर हैं। नीला अपनी बहन के साथ योगा स्टूडियो चलाती हैं और हैदराबाद में ही रहती हैं।

4 of 5
ट्रोलर्स को अल्लू बॉबी का जवाब - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू बॉबी का असली नाम अल्लू वेंकेटेश है। लेकिन प्यार से उन्हें बॉबी कहते हैं। बता दें कि 45 वर्षीय अल्लू बॉबी की ये दूसरी शादी है। इससे पहले बॉबी की शादी नीलिमा से हुई थी। बॉबी की एक दस वर्षीय बेटी भी है। ऐसे में दूसरी शादी को लेकर बॉबी ट्रोल हो गए। इस पर एक यूजर ने लिखा- नीलिमा और अनविता के साथ काफी बुरा हुआ है। ये एक बुरा फैसला है और तुम एक बुरे पिता। इसका जवाब देते हुए बॉबी ने लिखा- मैं माफी चाहता हूं कि मेरे फैसले से आपको बुरा लगा और हमारा डिवोर्स सहमति से हुआ था। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अनविता आपके साथ रहेगी या फिर नीलिमा के साथ। इस पर बॉबी ने लिखा-न उनके साथ और न ही मेरे साथ, वो हमारे साथ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रोलर्स को अल्लू बॉबी का जवाब - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- अब आपकी बेटी का क्या होगा? इस पर बॉबी ने लिखा- वो बेहद खुश है और जानती है कि उसके माता पिता उसको बहुत प्यार करते हैं। हम उसकी जिंदगी का हमेशा हिस्सा रहेंगे। एक यूजर ने बेटी के बारे में पूछा तो बॉबी ने लिखा- हैप्पी मां + हैप्पी पापा = हैप्पी बच्चा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें