90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। एक्टिंग के लिए करिश्मा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 1991 में उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था।