फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World TV Premiere: आज टीवी पर होगा 'पुष्पा- द राइज' और '83' का प्रीमियर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Sun, 20 Mar 2022 10:06 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन-पुष्पा, रणवीर सिंह-83 - फोटो : social media
साल 2021 में सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली दो हिट फिल्में - 'पुष्पा: द राइज़' और '83' छोटे पर्दे पर भिड़ने के लिए तैयार हैं! निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है कि 'पुष्पा: द राइज' का हिंदी वर्जन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रविवार को छोटे पर्दे पर आने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह अभिनीत 83 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भी आज ही होने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन-पुष्पा, रणवीर सिंह-83 - फोटो : social media
बड़े पर्दे पर हो चुका है मुकाबला
बता दें कि 24 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा: द राइज - पार्ट 01 के एक हफ्ते बाद आई रणवीर सिंह की '83' ने सिनेमाघरों में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी। संयोग से, दोनों फिल्मों का संग्रह लगभग 108 करोड़ रुपये रहा। फिर भी, ’83 को इसकी अत्यधिक लागतों के कारण फ्लॉप और अल्लू अर्जुन की फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन-पुष्पा, रणवीर सिंह-83 - फोटो : social media
कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?
पुष्पा: द राइज - पार्ट 01 का बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट प्रीमियर रविवार, 20 मार्च को होगा। एक्शन एंटरटेनर का प्रसारण मनीष शाह के चैनल ढिंचैक टीवी पर रात 8:00 बजे किया जाएगा। कबीर खान द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स पीरियड फ्लिक, स्टार गोल्ड पर उपलब्ध होगी और पुष्पा: द राइज - पार्ट 01 की तरह ही इसे भी रात 8:00 बजे प्रसारित किया जाएगा।
फिल्म चैनल टाइमिंग
पुष्पा:द राइज ढिंचैक टीवी रात 8.00 बजे
83 स्टार गोल्ड रात 8.00 बजे
 
विज्ञापन

4 of 4
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं दोनों फिल्म?
बता दें कि पुष्पा: द राइज़ अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर चार भाषाओं - तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध है। पुष्पा का हिंदी संस्करण 14 जनवरी से ओटीटी पर मौजूद है। वहीं रणवीर सिंह की 83 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 16 मार्च को स्टार इंडिया (ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार के मालिक) और नेटफ्लिक्स पर फिल्म '83' के रिलीज को रोकने का आग्रह करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें