अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनके दमदार अभिनय और एक्शन के लिए साउथ सिनेमा में तो जाना ही जाता था लेकिन पुष्पा की शानदार सफलता के बाद वह देशभर में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की एक लंबी फैन फॉलोइंग है। सुपरस्टार बन चुके अल्लू अर्जुन हर साल 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद स्टाइलिश हैं। उनका घर तो महलों जैसा आलीशान है ही, इसके साथ ही उनकी वैनिटी वैन भी लग्जरी के मामले में कम नहीं है। जितनी यह वैन बाहर से शानदार दिखती है, अंदर से भी बेहद लग्जीरियस है। इसकी कीमत भी इतनी है कि कोई छोटे-मोटे बजट की फिल्म बन सकती है।