फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: जोर-शोर से चल रहीं रणबीर-आलिया की शादी की तैयारियां, वेडिंग प्लानर से लेकर केटरर तक सब बुक

Fri, 08 Apr 2022 09:05 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों के लेकर लगातार चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल इसी महीने की 15 तारीख को सात फेरे लेने वाला हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों के लेकर लगातार चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल इसी महीने की 15 तारीख को सात फेरे लेने वाला है। इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही अब एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। शूटिंग पूरी करने के साथ अब एक्ट्रेस अपने खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में करण जौहर की फिल्म के सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि अभिनेत्री इन दिनों शूटिंग और अपनी शादी की तैयारियों में तालमेल बनाने की कोशिश कर रही हैं। बीते मंगलवार और बुधवार को एक्ट्रेस ने शूटिंग के बीच में से कुछ देर के लिए अपनी शादी के जोड़े के ट्रायल के लिए समय निकाला था। इसके साथ ही फिल्म मेकर करण जौहर ने भी आलिया के लिए फिल्म की शूटिंग की डेट्स इस तरह तय कीं थी कि वह जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लें। जबकि अभिनेता रणवीर सिंह अगले हफ्ते तक शूटिंग जारी रखेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर- आलिया की शादी का समारोह पांच दिनों का होगा। जानकारी के मुताबिक यह कपल 15 अप्रैल को सात फेरे लेगा। शादी समारोह एक निजी कार्यक्रम में चैंबूर हाउस में आयोजित किया जाएगा। शादी समारोह के लिए वेडिंग प्लानर्स भी बुक कर लिए गए हैं। इसके अलावा चैंबूर हाउस की सिक्योरिटी के लिए बॉडीगार्ड्स भी हायर किए जा चुके हैं, ताकि इस खास दिन की कोई भी तस्वीर बाहर लीक ना हो सके।

4 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के लिए बुक किए गए केटरर्स से लेकर बॉडीगार्ड की टीम के सदस्यों तक सभी को एनडीए साइन करने को भी कहा गया है। इसके अलावा निजी शादी समारोह के बाद 19 अप्रैल को रणबीर- आलिया का रिसेप्शन सांताक्रूज के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री के उनके दोस्त शामिल होंगे। खबरों की मानें तो अपने इस खास दिन पर अभिनेत्री मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ड्रेस पहनने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। इन दिनों आलिया और रणबीर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ऐसे में शादी के बाद दोनों तुरंत अपने काम पर लौट जाएंगे। इस कपल के शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। दावा है कि दोनों पूरे पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें