फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ब्वॉयफ्रेंड की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग छोड़, इस दोस्त के साथ पार्टी कर रही आलिया

Fri, 03 Nov 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
इस शुक्रवार सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म इत्तेफाक रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ ने इसे देखते हुए गुरुवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज नजर आए, लेकिन एक चेहरा इस स्क्रीनिंग से गायब था। जिसका सभी को इंतजार था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Yogen Shah
हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट की। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले इन दोनों एक्टर्स के प्यार के चर्चे हर तरफ हैं। ऐसे में आलिया का सिद्धार्थ की फिल्म की स्क्रीनिंग में न आना लोगों को खटक रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़कर अपनी दोस्त और डिजाइनर मसाबा गुप्ता का जन्म दिन सेलिब्रेट कर रही है। मसाबा गुरुवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रही थी। जहां आलिया, सोनम कपूर और अपने अन्य दोस्तों के साथ पहुंची। 
पढ़ें: गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा सोच रहे हैं कपिल, सुनते ही शरमा जाएंगी गिन्नी

4 of 5
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की उससे पता चलता है कि मुंबई में जब सिद्धार्थ की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग चल रही थी, उस वक्त आलिया अपनी डिजाइनर दोस्त के साथ पार्टी कर रही थी। हालांकि मसाबा आलिया की खास दोस्त हैं और उनके लिए इतना करना तो बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्क्रीनिंग की बात करें तो वहां शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी के बाद दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी पहुंची। इसके साथ-साथ कृति सेनन, करण जौहर और आयुष्मान खुराना भी वहां मौजूद थे। इस फिल्म का निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया है। 
पढ़ें: सलमान के साथ 'रेस' लगाने का पहली बार मिला मौका, घंटों पसीना बहा रहा ये एक्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें