फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Ranbir Wedding: आलिया रणबीर के बाद बजेगी करिश्मा कपूर की शादी की शहनाई! हुआ ये बड़ा शगुन

Sun, 17 Apr 2022 01:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
alia bhatt ranbir kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब फैंस ये इंतजार खत्म हो गया है। बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आलिया के अलावा, परिवार के बाकी सदस्य भी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच करिश्मा कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं क्या आलिया और रणबीर के बाद करिश्मा कपूर भी शादी करने वाली हैं?
विज्ञापन

2 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो आलिया के कलीरा सेरेमनी की है। एक तस्वीर में करिश्मा हाथ में पकड़े हुए कलीरे के टुकड़े को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा शादी में मौजूद गर्ल गैंग के बीच खड़ी हैं और उनके हाथ में कलीरे का टुकड़ा है, जिसे पकड़कर वह उछल रही हैं। इस तस्वीर से साफ है कि शादी में आलिया ने कलीरा सेरेमनी की थी और उनके हाथ के कलीरे का एक टुकड़ा करिश्मा कपूर के ऊपर टूट के गिरा है, जिस वजह से अभिनेत्री काफी एक्साइटेड हो गईं।

विज्ञापन

3 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'इंस्टाग्राम बनाम रियलिटी... कलीरा मुझपर गिर गया दोस्तों।' करिश्मा की इन तस्वीरों पर कई लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें कुछ सेलेब्स करिश्मा की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है अब अगला नंबर उनका ही है।  
विज्ञापन

4 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : social media

बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी  के बाद करिश्मा कपूर  बेटी समायरा और बेटे कियान की मां बनीं। हालांकि, संजय और करिश्मा की शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई। शादीशुदा जिंदगी में तनाव की वजह से साल 2016 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें