भारती सिंह की कॉमेडी से कौन वाकिफ नहीं है। उनके जोक्स पर हर भी खिलखिलाकर हंस पड़ता है। इन दिनों वह हुनरबाज देश की शान शो को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ होस्ट करती नजर आ रही हैं। शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग का हर कोई फैन है। इस बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें कॉमेडियन जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारती नीतू कपूर को आलिया भट्ट के लिए गिफ्ट देती नजर आ रही हैं।