फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा सवाल: कंगना रणौत ने राजनेताओं पर कसा तंज, बोलीं - कब तक हमें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जाएगा

Wed, 09 Jun 2021 06:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और उनका फेसबुक पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जिस दिन से बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर और फेसबुक पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने पिछले साल का आधा टैक्स ना भर पाने की बात साझा की थी। उनका कहना था कि काम ना होने की वजह से उन्हें टैक्स का भुगतान करने में देरी हो गई। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि सरकार टैक्स के साथ ब्याज भी जोड़ रही है। कंगना का यह पोस्ट जमकर वायरल हुआ। अब कंगना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार कंगना ने एक बड़ा सवाल उठाया है और हमारे राजनेताओं पर तंज कसा है।

क्या है कंगना का सवाल?
कंगना ने फेसबुक के जरिये एक बड़ा मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि धर्म निरपेक्षता की बात करने वाले कब तक हमें वोट बैंक्स की तरह इस्तेमाल करते रहेंगे। इसके साथ ही कंगना ने एक तस्वीर भी साझा की हैं जिसमें एक बच्चा और बुरखा पहले एक महिला नजर आ रही है। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कंगना ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है और एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कंगना ने जो तस्वीर साझा की है उसमें एक बच्चे और मां की वार्तालाप को दिखाया गया है। जिसमें बच्चा मां से पूछता है कि धर्म निरपेक्षता क्या है। तभी बुरखा पहने हुए बच्चे की मां कहती है, 'यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें हिंदू कड़ी मेहनत करते हैं और टैक्स का भुगतान करते हैं ताकि हमें (मुस्लिम संप्रदाय) अन्य सुविधाएं जैसे (हेल्थकेयर, हमारे मदरसों में मुफ्त शिक्षा, मस्जिदों को बनाने के लिए चंदा और हज के लिए सब्सिडी) का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
वहीं इस जवाब के तुरंत बाद बच्चा पूछता है, कि टैक्स देने वाले हिंदुओं को इससे आपत्ति नहीं होती। इसके जवाब में बच्चे की अम्मी कहती हैं, 'अवश्य होती है, इसलिए तो हम उन्हें कम्युनल कहते हैं।' इसके साथ ही कंगना ने कैप्शन में राजनेताओं पर कई सवाल दाग दिए हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'कब तक धर्म निरपेक्षता की बात करने वाले राजनेता हमें वोट बैंक्स की तरह इस्तेमाल करते रहेंगे।' वहीं कंगना आगे लिखती हैं, 'एक राष्ट्र, एक संविधान - क्या यह सिर्फ रैली में डायलॉग बनकर ही रह जाएगा या कभी इसपर अमल भी किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के सवालों का सिलसिला यहां भी थमा नहीं। कंगना ने आगे एक और सवाल पूछा, 'यदि आप सभी को एक ही नहीं मानते हैं तो आप उनसे एक होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।' कंगना का यह पोस्ट और उनके सवाल इस बार वाकई सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। वहीं कंगना को ट्रोल करने वाले भी आज कंगना के समर्थन में आ गए हैं और सभी का कहना है कि टैक्स प्रणाली सभी के लिए एक समान होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें