फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: इस दिन रिलीज होगा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर, आलिया ने किया खुलासा

Mon, 03 Jul 2023 10:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का बज बना हुआ है। करण जौहर के डायरेक्शन में 7 साल बाद कमबैक को लेकर जहां ये फिल्म सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में इसका सॉन्ग 'तुम क्या मिले' रिलीज किया गया। जो फैंस की टॉप सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो चुका है। वहीं अब फैंस को इसके ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब आलिया भट्ट ने उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट रिवील कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट 4 जुलाई बताई है। इस दौरान आलिया काफी गॉर्जियस लग रही थी। उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी। साथ ही उन्होंने हाथ से 4 का इशारा करते हुए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।

विज्ञापन

3 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय के बाद ये दूसरी फिल्म है जिसमें रणवीर और आलिया की जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म का रणवीर आलिया के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसका पहले ट्रैक की बात करें तो इसमें करण जौहर की फिल्मों का पूरा फील दिखाई दे रहा है। जहां स्नों के बीच शिफॉन साड़ी में डांस करती एक्ट्रेस और पहाड़ों के बीच दोनों का डांस देख फैंस इसकी रिलीज को लेकर खासा एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 28 जुलाई से थिएटर्स में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: पहली बार पर्दे पर गंजे दिखेंगे शाहरुख खान, ‘जवान’ के टीजर का फ्रेम दर फ्रेम खुलासा

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर करण जौहर भी काफी भावुक हैं क्योंकि वह तकरीबन सात साल बाद निर्देशन की कुर्सी पर बैठे हैं। बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।

यह भी पढ़ें:  जब शूटिंग करते-करते अनिल कपूर का गला दबाने लगे थे सनी देओल, निर्देशक ने किया था बीच-बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media
यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, साथ ही इसमें कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन सहित फिल्म जगत के दिग्गज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:  टीवी पर 'रामायण' शो की वापसी पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- इसे फिर लोगों का प्यार मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें