फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई, मंगेतर के साथ साझा की तस्वीरें; अनन्या समेत सेलेब्स ने दी बधाई

Fri, 17 Apr 2026 12:48 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shaheen Bhatt-Ishaan Mehra Engagement: महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान से सगाई कर ली है। शाहीन ने यह खुशखबरी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान के साथ सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें शाहीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। अनन्या पांडे से लेकर कई सेलेब्स शाहीन को सगाई की बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
ईशान और शाहीन - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहीन भट्ट ने की सगाई
शाहीन भट्ट ने ईशान के साथ अपनी सगाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में ईशान और शाहीन के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहीन और ईशान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहीन ने लिखा नोट 
शाहीन भट्ट की इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। शाहीन भट्ट ने तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने ईशान मेहरा से सगाई कर ली हैं। इन तस्वीरों के साथ शाहीन ने कैप्शन में लिखा, 'हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही कर दिया।'

4 of 5
ईशान और शाहीन - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स ने दी बधाई
इन तस्वीरों में शाहीन भट्ट और ईशान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से माना जा रहा है कि शाहीन भट्ट जल्द शादी कर लेंगी। शाहीन और ईशान को कई सेलेब्स ने सगाई की बधाई दी है। 
  • शनाया कपूर, रिया कपूर और शाहरुख खान की मैनेजर ने लिखा, 'बधाई हो'
  • अनन्या पांडे ने लिखा, 'शाहीन, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, तुम्हें बहुत सारा प्यार और खुशियां मिलें'
  • अर्जुन कपूर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है
  • नीना गुप्ता ने लिखा, 'वाह, बधाई हो प्यारी शाहीन'
  • निर्देशक जोया अख्तर ने लिखा, 'कांगो और बोंगो'
  • नव्या नवेली नंदा ने लिखा, 'शाहीन को बहुत-बहुत बधाई'
  • मसाबा गुप्ता ने लिखा, 'बधाई हो दोस्तों, बहुत सारा प्यार'


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहीन - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक और एथलीट हैं, जो वर्तमान में मुंबई में एक प्रमाणित फिटनेस कोच और पर्सनल ट्रेनर के रूप में काम करते हैं। अब वह शाहीन भट्ट के मंगेतर बन चुके हैं। आज दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिया है।

यह भी पढ़ें: मिलाप जावेरी ने याद किया 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग का पहला दिन, हर्षवर्धन के साथ शेयर की शूट की तस्वीर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें