फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने 29वें दिन किया कितना कलेक्शन? ‘पुष्पा 2’ से कमाई के मामले में आगे निकली

Thu, 16 Apr 2026 07:45 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Dhurandhar 2 Day 29 Collection: फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 29 दिन हो चुके हैं। जानिए, गुरुवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही बॉलीवुड में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। जानिए, रिलीज के 29वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
29वें दिन 'धुरंधर 2' ने कितना कमाया?
‘धुरंधर 2’ का 29वें दिन का कलेक्शन भी करोड़ों में है। इसने गुरुवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं बुधवार को 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब 1,101.97 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह फिल्म 1000 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 5
'धुरंधर 2' में अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
‘पुष्पा 2’ से कमाई के मामले में आगे निकली 'धुरंधर 2' 
‘धुरंधर 2’ काफी वक्त से फिल्म ‘पुष्पा 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई का पीछा कर रही थीं। अब यह इसकी कमाई को पार कर चुकी है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,747.30 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने 1,742.10 वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 
 

4 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
‘डकैत’ हुई ‘धुरंधर 2’ के आगे पस्त 
‘धुरंधर 2’ के सामने इन दिनों फिल्म ‘डकैत’ खड़ी है। लेकिन सातवें दिन में आकर ही इसकी कमाई कम हो चुकी है। फिल्म ‘डकैत’ ने गुरुवार को 85 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 27.90 करोड़ रुपये हुआ। जबकि 29वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आई उम्दा स्टार कास्ट 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें