फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: गुलाबी लहंगे और भारी गहनों में खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, रणबीर की जगह इनको पहना दी वरमाला

Sat, 06 Mar 2021 01:40 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram- @aliaabhatt

अपनी क्यूट स्माइल के साथ मासूम दिखने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट का ब्राइडल लुक इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके बाद से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उनकी शादी के बारे में भी पूछ रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram- @aliaabhatt
दरअसल, ये एक विज्ञापन वीडियो है, जिसमें आलिया भट्ट दुल्हन बनी दिख रही हैं। उन्होंने हल्के पिंक कलर का लहंगा पहना है। आलिया ने इसपर भारी भरकम गले का हार, कानों के झुमके और मांग में टीका सजा रखा है। वहीं उनके ब्राइडल मेकअप की बात करें ये लाइट ही है। दुल्हनों के लिए अमूमन इस्तेमाल किए जाने वाला केकी मेकअप उनके चेहरे पर नहीं है। साथ ही उनके माथे पर लगी छोटी सी बिंदी लुक कम्प्लीट कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram- @aliaabhatt
वीडियो में दिखाया गया है कि आलिया दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ती हैं। इस दौरान दूल्हे वाले उसे गोदी में उठाकर ऊपर कर देते हैं। आलिया हाथों में वरमाला लिए उसे पहनाना चाहती हैं लेकिन ऊंचा होने के कारण वो ऐसा कर नहीं पातीं। तब वो अपना जादू दिखाती हैं। मिनटों में ऊपर उड़कर माला उसके गले में डाल देती हैं।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram- @aliaabhatt
आलिया ने इसे शेयर करते हुए लिखा है ‘हम तो सच में उड़ गए’।ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग इसे काफी लाइक कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट उनके वीडियो पर किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘आपके लुक से प्यार हो गया’। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा ‘शानदार लुक, आपका एक्सप्रेशन तो देखने लायक था’। बता दें कि ऐड वीडियो में आलिया के एक्सप्रेशन की भी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram- @aliaabhatt
आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए चर्चा में हैं। उनके किरदार की लोग तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा आलिया के पास ब्रह्मास्त्र जैसे अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें