फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू के इस आलीशान घर को देखकर ठहर जाएंगी आपकी नजरें, एक-एक तस्वीर से झलकती है लग्जरी लाइफ

Sat, 06 Mar 2021 01:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तापसी पन्नू का घर - फोटो : Twitter

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर इनकम टैक्स ने शिकंजा कस लिया है। विभाग का दावा है कि अब तक कई बड़े सबूत उनके हाथ लग चुके हैं, जिसमें एक भारी भरकम रकम की टैक्स चोरी की गई है। तीन दिनों तक दोनों के घर और उनसे जुड़े दफ्तरों में छापामारी की गई। आयकर विभाग द्वारा रेड किए जाने के बाद तापसी पन्नू ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। तापसी ने कई ट्वीट करते हुए बताया है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। जब से तापसी के घर पर रेड मारी गई है उनका मुंबई वाला घर चर्चा में आ गया है चलिए आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है उनका घर।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
तापसी पन्नू का घर - फोटो : अमर उजाला
थप्पड़, बदला, पिंक और मनमर्जियां जैसी हिट फिल्मों में काम करने के बाद तापसी पन्नू मुंबई के अंधेरी में 2BHK फ्लैट में रहती हैं। ये घर उन्होंने खुद खरीदा है। यहां वे अपनी बहन के साथ रहती हैं। आइए उनके घर की कुछ खूबसूरत झलकियां देखते हैं...
विज्ञापन

3 of 7
तापसी पन्नू का घर - फोटो : Instagram - taapsee
तापसी ने इस घर को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया है। तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि घर को सजाने के पीछे की प्रेरणा यूरोपियन कैफे से ली गई है, ये बहुत ही कोजी और आरामदायक होते हैं। तापसी और उनकी बहन साल 2018 में ही इस घर में शिफ्ट हो गई थीं।

4 of 7
तापसी पन्नू का घर - फोटो : Instagram - taapsee
तापसी ने मुंबई के अंधेरी में 2BHK फ्लैट भले ही लिया हो लेकिन मुंबई की दौड़ती-भागती जिंदगी में तापसी का घर किसी सुकून से कम नहीं है। तापसी और उनकी बहन घर को खूबसूरत बनाने और सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। दोनों अक्सर इस लग्जरी घर की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तापसी पन्नू का घर - फोटो : Instagram - taapsee
तापसी के घर में ऐसी कई चीजें हैं जो आपको आकर्षित करेंगी और आपका ध्यान खीचेंगी लेकिन सबसे सुंदर चीज उनके घर में सफेद दीवार पर लगी बड़ी सी घड़ी है, जो बेहद लुभावनी लगती है। ये जगह इन दोनों के घर को सबसे अच्छा फोटो स्पॉट है।
विज्ञापन

6 of 7
तापसी पन्नू का घर - फोटो : Instagram - taapsee
तापसी ने अपने घर की बालकनी भी काफी सुंदर और मनमोहक तरीके से तैयार की है। आप इसे एक बार देख लेंगे तो आपका भी वहां जाने का मन करेगा। तापसी ने बालकनी को पेड़ों और पेटिंग्स से डेकोरेट किया है। इसके अलावा डायनिंग रूम में अलग-अलग रंग की कुर्सियां हैं और टी मेकर के साथ-साथ क्रॉकरी की एक सेल्फ भी है, जो आपको पूरी तरह से कैफे का फील देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तापसी पन्नू का घर - फोटो : Instagram - taapsee
तापसी के बेडरूम में सफेद रंग का पेंट है जो आंखों को सुकून देता है। इसमें वुडन फ्रेम है और इसमें पोस्टर भी लगे हुए हैं। फ्लोरल हैडबोर्ड इसे विंटेज लुक देता है। इसके अलावा पोलराइड प्रिंट इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। तापसी ने बेड के ऊपर अपने कुछ फोटोज की लड़ियां भी लगाई हुई हैं, जो इसे एक परफेक्ट लुक देती है। तापसी इन दिनों इनकम टैक्स की रेड की वजह से चर्चा में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें