फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: दर्शकों का रिएक्शन जानने गैलेक्सी पहुंचीं आलिया, ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा- "डरने का नहीं"

Sat, 26 Feb 2022 10:01 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट मुंबई के प्रसिद्ध सिनेमा, गेयटी गैलेक्सी पहुंची। जैसे ही आलिया लोकेशन पर पहुंची, उनकी कार के आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। दर्शकों ने अभिनेत्री को देखकर हूटिंग करना शुरू कर दिया और आलिया को 'गंगूबाई' कहकर संबोधित करने लगे।
विज्ञापन

2 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दर्शकों ने इतनी गर्मजोशी के साथ आलिया का स्वागत किया कि अभिनेत्री खुदको रोक नहीं पाईं और अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने का फैसला किया। अभिनेत्री कार की छत से बाहर आईं और उन्होंने प्रशंसक की प्रतिक्रिया को स्वीकार किया। आलिया ने गंगूबाई का प्रसिद्ध नमस्कार वाला पोज दिया और फिल्म की प्रसिद्ध पंक्ति, "इज़्ज़त से जीने का ... किसी से डरने का नहीं" काे भी दोहराया।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रोलर्स को दिया जवाब
एक तरह से यह आलिया का उनके ट्रोलर्स और नफरत करने वालों को जवाब था, जो उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रोलर्स की बात करें तो एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी कई मौकों पर आलिया भट्ट पर तंज कसा है। पिछले हफ्ते भी, सीधे उनका नाम लिए बिना, कंगना रणौत ने अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया को 'मूवी माफिया पापा की परी' कहा, जिसमें लिखा था, "इस शुक्रवार, बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे ... मूवी माफिया डैडी की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करती हैं) क्योंकि पापा साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिम्बो अभिनय कर सकती है ... फिल्म की सबसे बड़ी कमी गलत कास्टिंग है ... ये नहीं सुधरेंगे। कोई आश्चर्य नहीं कि स्क्रीन दक्षिण और हॉलीवुड की फिल्मों के पास क्यों जा रही हैं...बॉलीवुड की किस्मत में है कयामत जब तक फिल्म माफिया के पास ताकत है"।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया ने कंगना को दिया जवाब - फोटो : Self
इस घटना के बाद आलिया से उनकी फिल्म को लेकर नकारात्मकता और कंगना के नजरिए के बारे में पूछा गया। तब आलिया भट्ट ने भगवद गीता के एक उद्धरण के साथ 'मणिकर्णिका' अभिनेत्री को जवाब दिया। आलिया ने कहा "भगवान कृष्ण ने गीता में कहा था कि निष्क्रियता कार्रवाई में है। मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें