फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: करण की फिल्म का नया गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' का टीजर रिलीज, लोगों ने की भंसाली के स्टाइल से तुलना

Sun, 23 Jul 2023 04:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी बज बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के नए गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ का टीजर रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। हालांकि, इस समय दोनों फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच फिल्म के नए गाने का टीजर रिलीज हुआ है। फैंस इसे संजय लीला भंसाली के स्टाइल से कंपेयर कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

गाने के टीजर में आलिया और रणवीर को पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग के कपड़े पहने जश्न के मूड में नाचते हुए देखा जा सकता है। पंडाल में मां दुर्गा की एक विशाल मूर्ति रखी गई है और दोनों कलाकार सबके साथ उत्सव का मजा लेते नजर आ रहे हैं। करण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''प्यार बढ़ता ही जा रहा है! अपने दिलों को ढिंढोरा बाजे रे की धुन पर नाचने के लिए तैयार कर लें।''

Himesh Reshammiya Birthday: पिता की विरासत को आगे बढ़ाने वाले संगीत सितारे, हिमेश का नाम भी लिस्ट में शुमार

 

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने का टीजर आउट होते है यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि आपने काफी हद तक संजय लीला भंसाली की रामलीला और डोला रे देवदास से ढोल बाजे की नकल की है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह संजय लीला भंसाली और दीपिका के स्टाइल की कॉपी लगती है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड अब कॉपी करने की स्थिति में आ गया है।’

RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेमकहानी को CBFC से क्लीन चिट, इन बदलावों के साथ बोर्ड ने दिया प्रमाणन

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

आपको बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर जहां एक अमीर पंजाबी लड़के की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं, आलिया भट्ट इसमें एक बंगाली लड़की का रोल निभाने वाली हैं। इस फिल्म से करण ने सात साल के बाद बतौर निर्देशक की कुर्सी संभाली है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें