आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि इस साल जून में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी ने जन्म ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 11 से 12 बजे के करीब अस्पताल आ रही थीं। आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।'