जिंदगी से स्पेशल पलों को हमेशा हर कोई कैमरे में कैद करना चाहता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी ऐसा करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही कुछ बीते दिन बॉलीवुड के सबसे चर्चित बी-टाउन कपल्स में से एक आलिया और रणबीर ने किया। रविवार रात बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद आलिया भट्ट ने अपनी एक स्पेशल तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है। आलिया की इस तस्वीर को और खास यह बात बनाती है कि इस फोटो को अभिनेत्री के पति रणबीर ने क्लिक किया था।