रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे मेकर्स दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए फिल्म से जुड़ी चीजें साझा कर रहे हैं, ताकि रिलीज के समय तक इसको लेकर बज बना रहे। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'देवा देवा' रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट भी हैं और आज एक्ट्रेस ने इस गाने का अलग अंदाज में प्रमोशन किया है या यूं कहें कि वह पति रणबीर कपूर पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।