फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Pregnancy: आलिया से पहले इन एक्ट्रेस ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान उठाया यह कदम, लिस्ट में कई नाम शामिल

Wed, 29 Jun 2022 10:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जया बच्चन - फोटो : social media
इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बॉलीवुड के इस पॉपुलर कपल ने 27 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी इस खुशखबरी का एलान किया है। इस खबर के आने के बाद से ही उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। जहां इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी इस गुड न्यूज को सुनकर खुशी से झूम उठे हैं, वहीं आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस समय फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन भी करना है। वह अपने इस व्यस्त शेड्यूल में अपनी प्रेग्नेंसी को आड़े नहीं आने देंगी। लेकिन आलिया ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं है, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान काम करना तय किया है। तो आइए जानते हैं कपूर खानदान की बहू से पहले बॉलीवुड की कौन-कौन सी अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया है।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान
कपूर खानदान की बहू से पहले इस परिवार की छोटी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री बेबो यानी करीना कपूर खान ने भी अपने प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया है। फिल्म 'वीरे द वेडिंग' की शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। वह तैमूर को जन्म देने वाली थीं, इस समय उन्होंने काम किया। फिल्मों के साथ-साथ वह कई फैशन शो और कई एड शूट्स में भी नजर आईं थी। इतना ही नहीं अपने छोटे बेटे 'जेह' के समय वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
kajol - फोटो : instagram/kajol
काजोल
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की पत्नी और सफल अभिनेत्री काजोल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जब उनका दूसरा बच्चा युग इस दुनिया में आने वाला था, तब वह फिल्म 'वी आर फैमिली' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। काजोल ने प्रेग्नेंसी में न सिर्फ फिल्म की शूटिंग की थी, बल्कि फिल्म का प्रमोशन भी किया था।

4 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया बच्चन
नए जमाने में ऐसा करना आम बात है, लेकिन पुराने टाइम में यह सब करना थोड़ा अजीब बात थी। लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने उस समय में प्रेग्नेंसी के समय काम किया था। जया जब अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं तब वह फिल्म 'शोले' की शूटिंग कर रही थीं। जया बच्चन ने फिल्म 'शोले' की शूटिंग करने के बाद श्वेता बच्चन को जन्म दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
भारती सिंह
कॉमेडी क्वीन और एक्ट्रेस भारती सिंह ने अभी कुछ ही समय पहले अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेबी बॉय को जन्म देने के समय तक काम किया। भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी में रियलिटी शो 'हुनरबाज' और 'खतरा खतरा' को होस्ट किया था। इसके साथ ही भारती सिंह ने बेटे को जन्म देने के 12 दिन बाद काम पर वापसी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Disha Vakani - फोटो : file photo
दिशा वकानी
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया था। दिशा वकानी ने अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी समय तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शूटिंग की थी। वह शो में लगातार दर्शकों को हंसाने के लिए सेट्स पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें