फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trolled: इन सेलेब्स को पब्लिक के बीच शर्मनाक हरकत करना पड़ा भारी, भड़के यूजर्स ने लगाई जमकर लताड़

Wed, 29 Jun 2022 10:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर, शोभिता धूलिपाला, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स छाए रहते हैं। कभी अपने लुक्स और फिल्मों के कारण तो कभी पब्लिक में अपनी उपस्थिति के कारण। उनका छोटे से छोटा मूव भी उनके फैंस को आकर्षित करता है। लेकिन, कई बार यह सेलेब्स पब्लिकली कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें जमकर सोशल मीडिया पर इनके यही फैंस जमकर ट्रोल कर देते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की कथित गर्लफ्रेंड  शोभिता धूलिपाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। शोभिता इस तस्वीर में एक ऐसी आपत्तिजनक हरकत करती नजर आ रही हैं, जिसके चलते वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। ऐसे में आज हम इस रिपोर्ट के जरिए आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरेआम आपतिजनक हरकत कर चुके हैं। आइए डालते हैं इस लिस्ट पर नजर...
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पब्लिकली ऐसी ही एक हरकत की थी। सोनम की इस हरकत ने न केवल इंडस्ट्री में, बल्कि पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। सोनम कपूर ने यह हरकत अपनी फिल्म 'प्लेयर्स' के एक सीन पर सेंसर बोर्ड के लिए की थी। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'प्लेयर्स' के सीन पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

3 of 6
काजोल - फोटो : social media
काजोल  
इस लिस्ट में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल का नाम देख सभी चौंक जाएंगे। लेकिन यह कोई मिथ्या नहीं है, काजोल भी ऐसी हरकतें कर चुकी हैं। उन्होंने ऐसी हरकत कहीं ऐसी-वैसी जगह नहीं बल्कि दुर्गा पंडाल में की थी। उस दौरान अभिनेत्री अपनी फिंगर दिखाती नजर आईं थी। यह पल एकदम कैमरे में कैद हो गया था और उस समय सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। लोगों ने काजोल की भी बढ़िया तरीके से क्लास लगाई थी।

4 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और विवादों का पुराना नाता रहा है। वह कभी अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहे हैं। रणबीर को भी कैमरे के सामने कई बार उल्टी सीधी हरकतें हुए देखा जा चुका है। उनकी यह फोटो पैपराजी ने एयरपोर्ट पर क्लिक की थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह रणबीर ने जान-बूझकर किया था या गलती से हो गया था। लेकिन उनका फिंगर दिखाते हुए यह पल कैमरे में कैद हो गया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
esha gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता
हाल ही में 'आश्रम 3' में बॉबी देओल के साथ सेंशुअल और बोल्ड सीन्स देकर चर्चाओं में आई ईशा गुप्ता का भी आपत्तिजनक हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। ईशा ने भी 'मिडिल फिंगर' एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके कारण वह यूजर्स की हिट लिस्ट में आ गई थीं। ईशा की इस हरकत के लिए फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
कान फिल्म फेस्टिवल में देश का मान बढ़ाने वाली अभिनेत्री दीपिका को कौन नहीं जानता। उनकी पॉपुलैरिटी दुनिया के कोने-कोने में है। इसी कारण उनकी हर चीज लोगों के बीच प्रसिद्ध है, चाहे वह उनके कैरेक्टर्स हों या फिर उनकी तस्वीरें। लेकिन वह भी कई बार ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के सेट से एक फोटो लीक हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस 'मिडिल फिंगर' दिखाती नजर आई थीं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें