फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: रणबीर ने राहा संग रहने के लिए पहले ही बना लिया था प्लान, आलिया भट्ट ने पति-बेटी पर किया खुलासा

Sun, 05 Nov 2023 10:17 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने करण जौहर के साथ मिलकर सह निर्माण भी किया है। आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पति रणबीर कपूर काफी सपोर्टिव हैं इसलिए वह आराम से अपने काम पर लौट सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि उन्होंने अपने काम को लेकर पूरी व्यवस्था सही से की हुई है। रणबीर और आलिया की प्राथमिकता हमेशा उनकी बेटी राहा रहेगी, लेकिन काम भी उतना ही जरूरी है। अभिनेत्री कहती हैं कि जब राहा बड़ी हो जाएगी, तो वह अपने माता-पिता का सम्मान करेगी।

यह भी पढ़ें: BB17: ईशा-समर्थ ने रात में लाइट बंद होने के बाद Tv पर किया खुल्लम खुल्ला प्यार, बेशर्मी की सारी हदें की पार
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट आगे कहती हैं, 'भले ही रणबीर उनकी मदद करते हो, लेकिन वे हमेशा शेड्यूल से काम करती हैं। इस तरह से काम करने पर उनमें से कोई एक हमेशा राहा के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म 'जिगरा' में काम करना शुरू किया, तो रणबीर ने अपनी बेटी के साथ रहने के लिए महीनों पहले अपना शेड्यूल बनाया हुआ था।'

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत को बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'बच्चों को समय देना एक ऐसी चीज है जिसे एक पेरेंट्स के रूप में हर किसी को छोड़ना पड़ता है। यहां तक कि घर पर काम करने वाली महिलाएं भी ऐसा ही करती हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि राहा के जन्म के बाद उनके और रणबीर के परिवार के बीच बहुत प्यार है। दरअसल, राहा की दोनों दादी उनसे कहती हैं कि रणबीर और आलिया को छुट्टियों पर जाना चाहिए और वे राहा का ख्याल रखेंगी।'

यह भी पढ़ें: Aparna Kanekar Death: 'साथ निभाना साथिया' की अपर्णा काणेकर का निधन, 'जानकी बा' के किरदार से हुई थीं मशहूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। करण जौहर निर्देशित फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म ‘जिगरा’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म को अगले साल 2024 में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें