स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने बताया, 'आलिया की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड क्लब में पहुंचने में कामयाब रही। साथ ही, अब वह रणबीर कपूर और बिग बी के साथ 'ब्रम्हास्त्र' कर रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर के लिंक-अप्स की खबरें भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। जिसकी वजह से ट्विटर पर आलिया के बारे में सबसे ज्यादा पोस्ट हुए। यही नहीं आलिया से जुड़े पोस्ट को सबसे ज्यादा लाइक और ट्वीट किए गए।'