फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया भट्ट के साथ हुआ बड़ा हादसा, सब कुछ छोड़ रणबीर पहुंचे और...

Wed, 21 Nov 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म के अलावा यह दोनों अपने कथित प्रेम संबंध को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बीच आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आलिया फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो आलिया भट्ट को यह चोट 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर लगी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के डोंगरी में चल रहे है। एक सीन को शूट करने को दौरान आलिया को चोट आ गई। इसके बाद रणबीर ब्वॉयफ्रेंड होने का फर्ज निभाते हुए आलिया को डॉक्टर के पास भी लेकर गए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo
इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मीडिया के कैमरे में भी कैद हो गए, और उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। पता हो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू की तब से यह दोनों अपने कथित रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। 

4 of 5
Alia bhatt - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर और आलिया ने एक साथ ऐसी एंट्री ली थी कि तब से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर बातें भी शुरू हो गई। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्तों को मीडिया के सामने उजागर नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ - फोटो : file photo
बात करें 'ब्रह्मास्त्र' की तो हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। पहले यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के चलते इसकी रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मोनी रॉय भी हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म को सीक्वल अनुसार रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें