यूं तो बॉलीवुड में कैट फाइट की खबरें अक्सर फैंस को देखने और सुनने को मिल जाती हैं। बावजूद इसके कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो एक दूसरे पर अपनी जान छिड़कती हैं। ऐस ही एक इस लिस्ट में आलिया और कटरीना का नाम शामिल है। कटरीना और आलिया अच्छी अभिनेत्रियां होने के साथ-साथ अच्छी दोस्त भी है।
विज्ञापन
2 of 5
Katrina kaif
हाल ही में एक टॉक शो के दौरान आलिया ने कटरीना को एक सलाह दी है। आलिया ने कटरीना को कहा कि उन्हें जिम छोड़ लडको पर फोकस करना शुरू कर देना चाहिए। बता दें, पिछले एक साल से कटरीना और आलिया को अक्सर एक साथ पार्टी और जिम करते देखा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
नेहा धूपिया के शो में मौजूद दोनों अभिनेत्रियों से जब एक दूसरे को लव एडवाइज देने के लिए कहा तो उनके जवाब काफी मजेदार थे। सबसे पहले आलिया ने कटरीना से कहा कि चाहती हैं कि कटरीना जिम छोड़ लड़कों पर फोकस करना शुरू कर दें। जिसके बाद कटरीना का जवाब था कि मैं खुद से पहले आलिया की शादी होने का इंतजार कर रही हूं।
4 of 5
जब दोनों अभिनेत्रियों से एक दूसरे के बारे में सबसे खराब बात का जिक्र करने के लिए कहा गया तो आलिया ने बड़े बिंदास अंदाज में कहा कि , मुझे कटरीना के बारे में सबसे नापसंद चीज जो लगती है कि वो कभी भी एक चीज पर टीकी नहीं रहती। इस पर कटरीना ने कहा कि उन्हें लगता है कि आलिया को थोड़ा और उदार होना चाहिए। इसके अलावा अपने कुछ आलोचकों के साथ अपने कुछ पुरस्कार भी खुद लेने की जगह मेरे लिए छोड़ देने चाहिए।
हाल ही में कटरीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बहुत गर्व महसूस होता है जब मैं आलिया का काम देखती हूं। जिसके बाद आलिया ने कहा कि वक्त के साथ हमारे बीच एक गहरी दोस्ती ने अपनी एक खास जगह बनाई है।