फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi: आलिया की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के इस सीन में करवाए गए बदलाव

Thu, 10 Feb 2022 09:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। हालांकि यूए सर्टिफिकेट देने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के कुछ सीन्स को हटवा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने फिल्म में 4 मॉडिफिकेशन और 2 सीन्स को फिल्म से हटवाया है। इसके साथ ही दो डायलॉग्स में भी बदलाव करवाए हैं। फिल्म में एक सीन ऐसा भी था जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू गंगूबाई के बालों में गुलाब लगा रहे थे। सेंसर बोर्ड ने इस सीन को भी मॉडीफाय करवाया है।

विज्ञापन

2 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन थी गंगूबाई?

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' असल कहानी पर आधारित है। यह कहानी ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ नामक किताब से उठाई गई है। इस फिल्म में काठियावाडी की एक साधारण लड़की के गंगूबाई बनने तक का सफर दिखाया गया है।

विज्ञापन

3 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

संजय लीला की फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट के अलावा अभिनेता अजय देवगन और विजय राज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'डार्लिंग्स', 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

4 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा है आलिया भट्ट और अजय देवगन का लुक

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के कई पोस्टर साझा किए हैं। इन पोस्टर्स में आलिया माथे में लाल बिंदी और मुंह में पान चबाती नजर आ रही हैं। बता दें कि आलिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का एलान किया था। फिल्म को ट्रेलर 4 फरवरी को लॉन्च हो गया है। जिसके दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं एक अन्य पोस्ट में अजय देवगन का गंभीर लुक उभर कर आ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें