फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू कपूर को पसंद आ गई हैं आलिया भट्ट, ये तस्वीरें हैं पक्का सबूत, आपने देखी क्या

Sun, 10 Jun 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt
रणबीर और आलिया की बढ़ती नजदीकियां बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। कभी यह दोनों स्टूडियो से बाहर निकलते हुए एक साथ स्पॉट किए जाते हैं तो कभी अपने रिश्ते को लेकर बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं हाल ही में आलिया और रणबीर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसने इन अफवाहों को एकदम सही साबित कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt
नीतू कपूर रणबीर को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। कुछ दिन पहले आलिया की तस्वीर पर नीतू ने प्यारा सा कमेंट कर दिया था जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतू को आलिया बेहद पसंद है। इस बीच रणबीर के परिवार के साथ आलिया भट्ट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें रेस्टोरेंट के बाहर की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Alia
इन तस्वीरों में आलिया रणबीर के परिवार के साथ घुलीमिली नजर आ रही हैं। आलिया ने नीतू कपूर की नातिन समायरा का हाथ पकड़ा हुआ है तो वहीं बाकी लोग उनके पीछे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आलिया और समायरा ने न केवल एक ही रंग के कपड़े पहने है बल्कि उनकी बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही है।

4 of 5
Ranbir and Alia
तस्वीरों में आलिया के पीछे नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और रणबीर दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर की है जहां पर यह सब बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के साथ डिनर डेट से एक दिन पहले रणबीर और आलिया एक साथ लंच करने भी गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia bhatt
रणबीर-आलिया के बीच अफेयर की खबरों ने 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान जोर पकड़ा। इसके बाद सोनम कपूर और आनंद के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचने से इन अफवाहों को और जोर मिला। हाल ही में जीक्यू इंडिया से बात करने के दौरान रणबीर से पूछा गया कि क्या सच में आप आलिया को डेट कर रहे हैं? इस पर रणबीर कपूर ने कहा, ‘हां, ये सबकुछ अभी नया है । अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें