फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया घर खरीदने पर ठग गईं आलिया भट्ट, असल कीमत से 6 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए

Wed, 30 Jan 2019 10:01 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
alia bhatt
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लगातार हिट फिल्में देकर टॉप हीरोइनों में शुमार हो गई हैं । आलिया भट्ट अपने 6 साल के करियर में इतनी सफलता हासिल कर चुकी हैं कि वो फीस के मामले में कई सीनियर एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं । आलिया की पिछली हिट फिल्म 'राजी' (Raazi) थी । 
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt
अब उनकी 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है । अपनी एक और फिल्म की रिलीज से पहले आलिया ने अपने लिए एक नया घर खरीद लिया है । आलिया ने ये घर मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है । 
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt
आलिया के घर खरीदते ही एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानने के बाद शायद एक्ट्रेस को भी अफसोस होगा । डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने जुहू इलाके में स्थित एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्ललोर में अपार्टमेंट खरीदा।

4 of 6
Alia Bhatt sister wedding - फोटो : Instagram
इस घर के लिए आलिया ने करीब 13 करोड़ रुपए दिए हैं । खबरों की मानें तो आलिया इस घर को खरीदने के बाद ठग गई है । क्योंकि इस घर की असल कीमत 7.86 करोड़ रुपए है । वहीं आलिया ने इसके 6 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए हैं । 
 
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
वहीं इसको लेकर SHK Ventures के संगीत हेमंत कुमार का कहना है, 'इस प्रॉपर्टी के साथ कुछ प्रीमियम जोड़ा गया है । आलिया ने घर की जो कीमत चुकाई वो ज्यादा नहीं है । ये घर वैसा ही है जैसा आलिया को चाहिए था और उन्होंने इसके लिए सही कीमत दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranbir kapoor and alia bhatt
इस नए फ्लैट के अलावा आलिया के पास जुहू में ही दो घर और भी हैं जो उन्होंने साल 2015 में खरीदे थे । इनमें से एक घर की कीमत 5.16 करोड़ है वहीं दूसरे घर की कीमत 3.83 करोड़ रुपए है । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें