मिष्ठी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष घई की फिल्म 'कांची' से अपना डेब्यू करने वाली मिष्ठी चक्रवर्ती, कंगना रनौत से बहुत नाराज हैं। स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'फिल्म में हर एक्टर के सीन को एडिट किया गया है। यह कभी नहीं होता है कि हर किसी का सब कुछ बरकरार रहे। मैं जानना चाहती हूं कि मैं फिल्म में कर क्या रही हूं। निर्माता कमल जैन के साथ पहली मीटिंग में मैंने 'मणिकर्णिका' के लिए मना कर दिया था, लेकिन उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा बड़ा रोल है। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि मेरे पास बहुत सारे अहम सीन्स होंगे। इसलिए मैं इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गई। क्रिश की वजह से ही मैंने इस फिल्म के हां की।'