फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में भी बेहद क्यूट दिखती थीं आलिया भट्ट, यहां देखें अभिनेत्री की अनदेखी तस्वीरें

Sun, 15 Mar 2020 12:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को आता है। आलिया इस साल 27 साल की होने जा रही हैं। जाने-माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट की बहन होने के बाद भी आलिया ने इंडस्ट्री में अपना नया मुकाम बनाया है। आलिया को अब उनके नाम से जाना जाता है। आलिया के जन्मदिन पर दिखाते हैं आलिया के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट अभी जितनी प्यारी और क्यूट लगती हैं उससे कही ज्यादा क्यूट आलिया बचपन में लगती थीं। आलिया अपने बचपन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं। इन तस्वीरों को उनके फैन्स पसंद भी खूब करते हैं। आलिया भट्ट अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में भी बनी रहती हैं। आलिया कभी भी अपनी थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार उन्होंने अपने बचपन की खाना खाते समय की तस्वीर साझा की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि खाना खाते समय उन्हें परेशान किया तो ऐसा ही होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट से बेहद प्यार करती हैं। आलिया अक्सर शाहीन के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आलिया और शाहीन की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। दोनों बहनें अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा आलिया अपनी मां और अभिनेत्री सोनी राजदान के साथ भी तस्वीरें साझा करती हैं। आलिया के बचपन की तस्वीरें हमेशा मन मोह लेने वाली होती हैं। आलिया ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से की थी। करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में आलिया के साथ ही अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट फिल्मों में आने से पहले काफी अलग दिखती थीं। फिल्मों में डेब्यू से पहले आलिया का वजन काफी बढ़ा हुआ था। उनकी बढ़े हुए वजन के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती थीं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले आलिया ने जमकर मेहनत की और अपना वजन कम कर लिया। आलिया सोशल मीडिया पर अपनी बहन और निर्माता निर्देशक पूजा भट्ट के साथ भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आलिया के सोशल मीडिया पोस्ट देखकर ही पता चलता है कि वो अपने परिवार से कितना प्यार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीनों बेटियों के साथ महेश भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट की अपने पिता और बहनों के साथ की ये तस्वीर काफी दिलचस्प है। तस्वीर में आलिया को पहचानना काफी मुश्किल है। तस्वीर में आलिया एक आम लड़की की ही तरह दिखाई दे रही हैं। उनके साथ पिता महेश भट्ट, बहन शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट भी हैं। बात करें आलिया भट्ट के फिल्मी करियर की तो आलिया ने राजी, उड़ता पंजाब, हाइवे जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन कर फैन्स का दिल जीत लिया है। इन दिनों आलिया अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता रणबीर कपूर भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें