हनी सिंह
- फोटो : amar ujala
हनी सिंह ने कई एल्बम और फिल्मों में अपनी आवाज दी। उनके सभी गाने हिट होने लगे। देखते ही देखते हनी सिंह युवाओं के पसंदीदा बन गए। हनी सिंह ने 'लुंगी डांस', 'चार बोतल वोडका' और 'ब्लू आइज' जैसे लोकप्रिय गाने दिए हैं लेकिन अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। ऐसी खबरें आईं कि शोहरत की ऊंचाईयों तक पहुंचने की वजह से वो नशे की लत के आदी हो गए। हालांकि बाद में हनी सिंह ने इन खबरों का खंडन किया था।