फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले इतने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, फिल्मों के अलावा इन चीजों से भी करती हैं कमाई

Sat, 14 Mar 2020 11:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत और सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने अब तक बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं। उनके अभिनय को लाखों लोग पसंद करते हैं। वहीं ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप 10 अमीर हस्तियों में से एक हैं। आलिया फिल्मों से ही नहीं बल्कि अन्य सोर्स के जरिए आज के समय में करोड़ रुपये की संपत्ति का मालकिन हैं। आलिया भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को होता है। ऐसे में आज हम आपको उनकी कुल कमाई के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
बीते साल फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी की सूची जारी हो गई है। फोर्ब्स 2019 की लिस्ट में आलिया भट्ट आठवें स्थान पर थीं, जबकि बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियों में वह पहले स्थान पर थीं। फोर्ब्स 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट पिछले साल 59.21 करोड़ रुपये की कमाई है और 2018 में उन्होंने 58.83 कमाए थे। उनकी मोटी कमाई का सबसे बडा जरिया फिल्में हैं। साल 2019 में आलिया भट्ट दो फिल्में कलंक और गली ब्वॉय में नजर आई थीं। उनकी फिल्म कलंक तो फ्लॉप साबित हुई लेकिन गली ब्वॉय ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की। 
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt - फोटो : twitter
आलिया हर फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस भी लेती हैं। फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट अपने एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाती हैं। उनके यू-ट्यूब चैनल का नाम उनके ही नाम पर है। यू-ट्यूब चैनल पर भी आलिया भट्ट के 1.33 मिलियन सब्सक्राइब हैं। हर एक वीडियो के 30 लाख से 50 लाख व्यूज होते हैं। जाहिर है कि आलिया को यू-ट्यूब चैनल से भी काफी अच्छी कमाई होती है। अपने इस चैनल पर आलिया फिटनेस, किचन के वीडियो साझा करती रहती हैं। 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
इनके अलावा कई स्टार्टअप्स में भी पैसे निवेश कर रखे हैं। हाल ही में उन्होंने फैशन टैक स्टार्टअप में अपने पैसे निवेश किए थे। वहीं आलिया भट्ट कई ब्रांड्स के विज्ञापनों के साथ भी जुड़ी हुई हैं। इन ब्रांड्स में लेज, फ्रूटी, उबर ईट्स, फ्लिपकार्ट आदि शामिल है। इन ब्रांड्स आलिया को अच्छी-खासी कमाई होती है। आलिया भट्ट अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अच्छे रुपये कमाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर्स HQ ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 जारी की थी। इस से पता चलता है कि एक बॉलीवुड सितारे अपनी एक पोस्ट के कितने रुपये लेते हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट इंस्टाग्राम के प्रति पोस्ट के लिए वह एक करोड़ रुपये लेती हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट हाईवे, टू स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब , डियर जिंदगी, और राजी जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं। 

पढ़ें: बीच शो में एक लड़के को गाली देने पर ट्रोल हुई नेहा धूपिया, सफाई में अब कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें