फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता ने तोड़ी देओल परिवार की ये इमेज, फिल्म इंडस्ट्री पर उठा चुका है सवाल

Sat, 14 Mar 2020 10:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhay deol - फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री में देओल परिवार की छवि एक्शन फिल्मों के लिए जानी जाती है। धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल ने अपने करियर में ज्यादातर मारधाड़ वाली फिल्मों में ही काम किया है। लेकिन इसी परिवार का एक और सदस्य हैं जिन्होंने परिवार की इस धारणा से अलग हटकर 'एक्सपेरिमेंटल' हीरो की छवि बनाई। हम बात कर रहे हैं अभय देओल की। 15 मार्च को उनका जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 5
abhay deol
अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म 'सोचा न था' से की थी। फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल को जरूर नोटिस किया। साल 2007 में उनकी 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया। और यहीं से उनका करियर दौड़ने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
Abhay Deol - फोटो : twitter
अभय ने हमेशा ऐसे किरदार को चुना जिससे अमूमन बड़े अभिनेता बचते हैं।  'रांझणा', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'एक चालीस की लास्ट लोकल' और हैप्पी भाग जाएगी जैसी फिल्मों में अभय देओल के किरदार बताते हैं कि वो कभी हीरो वाली कंफर्ट जोन में नहीं रहना चाहते।

4 of 5
abhay deol
फिल्म इंडस्ट्री से अभय देओल को काफी शिकायतें रही हैं। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'आप में टैलेंट हो या ना हो, पर बहुत सारे पैसे और मार्केटिंग से आप स्टारडम खरीद सकते है। मैंने बचपन से स्टार गेम देखा है पर कभी खेला नहीं। अफसोस की बात है कि स्टारडम का खेल इंडस्ट्री में बढ़ता ही जा रहा है। आप स्टार या कैरेक्टर एक्टर तो बन सकते हैं, लेकिन इसके बीच के अभिनेताओ के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कोई जगह नहीं है। क्योंकि पैसे के लिए क्रिएटिविटी पीछे रह जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhay Deol - फोटो : social media
धर्मेंद्र उनके बेट सनी और बॉबी ने ज्यादातर मारधार वाली फिल्में की हैं। यहां तक कि सनी देओल के बेटे करण ने अपना डेब्यू भी एक एक्शन अभिनेता के तौर पर किया लेकिन इससे उलट अभय देओल ने कभी अपनी इमेज ऐसी नहीं बनाई। अभय  खुद को एक एक्सपेरिमेंटल अभिनेता ही मानते हैं जो फिल्मों से लोहा लेता है। 

बीच शो में एक लड़के को गाली देने पर ट्रोल हुई नेहा धूपिया, सफाई में अब कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें