फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट के जन्मदिन और अक्षय कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चा सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 15 Mar 2019 06:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Akshay Kumar - फोटो : social media
26 की हुईं आलिया भट्ट
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म साल 1993 में हुआ था। आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
शादी पर अर्जुन का जवाब
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। अब दोनों का साथ में दिखना आम बात हो गई है । इस वेडिंग सीजन में ये भी चर्चा है कि मलाइका-अर्जुन जल्द शादी कर सकते हैं । बीते दिनों मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताया था। अब इस पर पहली बार अर्जुन कपूर की तरफ से बयान आया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sara,Ranveer,Sushant - फोटो : social media
सारा ने मांगी माफी
सारा अली खान ने अभी तक सिर्फ 2 ही फिल्में की हैं लेकिन इन्हीं से उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बना ली है। सारा ने केदारनाथ नाथ से अपना डेब्यू किया था, इसके बाद उनकी फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई की थी। सारा इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी एक बुरी आदत के लिए सुशांत सिंह राजपूत और रणवीर सिंह से माफी मांगी है।

4 of 5
Photograph Screening - फोटो : instagram
'फोटोग्राफ' की स्पेशल स्क्रीनिंग
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'फोटोग्राफ' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, इसमें रेखा, फरहान अख्तर, विद्या बालन और जावेद अख्तर सहित कई बड़े सितारे पहुंचे। हालांकि इस मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति में अक्षय के नाम की चर्चा
'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में ज्यादा व्यस्त हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अगले महीने 11 अप्रैल से देश में आम चुनाव होने जा रहे  हैं जिसे देखते हुए अक्षय कुमार का नाम कुछ कारणों से सामने आ रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें