फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने आधी रात को आलिया भट्ट को दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस ने कभी नहीं सोचा होगा

Fri, 15 Mar 2019 04:23 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir, Alia - फोटो : instagram
आलिया भट्ट आज 26 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म साल 1993 में हुआ था। आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। इन दिनों आलिया भट्ट की रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। जन्मदिन के खास मौके पर रणबीर ने आलिया को सरप्राइज दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
रणबीर, आलिया को सरप्राइज देने के लिए आधी रात को उनके घर पहुंचे। उन्हें आलिया के घर में एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया। वह अपनी रेड कलर की कार से पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लू जींस और अपर डाल रखा था। वह बहुत तेजी से घर के अंदर दाखिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
इससे पहले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पार्टी में खूब चर्चा सुनने को मिली थी। इन दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर अंबानी परिवार की पार्टी में एंट्री ली थी। साथ ही दोनों को पार्टी में एक दूसरे का ख्याल रखते हुए देखा गया था। रणबीर आलिया के खाने पीने का पूरा ध्यान रख रहे थे।

4 of 5
रणबीर - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया और रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर व्यस्त हैं। वैलेंटाइन डे पर दोनों एक प्राइवेट डेट पर गए थे। इस दौरान उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt
बीते दिनों इस तरह की खबरें भी आईं थीं कि यह दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। लेकिन ऋषि कपूर के अमेरिका से न लौट पाने की वजह से शादी में देरी हो रही है। खबर ही कि उनके लौटते ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें