26 की हुईं आलिया भट्ट
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म साल 1993 में हुआ था। आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
शादी पर अर्जुन का जवाब
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। अब दोनों का साथ में दिखना आम बात हो गई है । इस वेडिंग सीजन में ये भी चर्चा है कि मलाइका-अर्जुन जल्द शादी कर सकते हैं । बीते दिनों मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताया था। अब इस पर पहली बार अर्जुन कपूर की तरफ से बयान आया है।
विज्ञापन
3 of 5
Sara,Ranveer,Sushant
- फोटो : social media
सारा ने मांगी माफी
सारा अली खान ने अभी तक सिर्फ 2 ही फिल्में की हैं लेकिन इन्हीं से उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बना ली है। सारा ने केदारनाथ नाथ से अपना डेब्यू किया था, इसके बाद उनकी फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई की थी। सारा इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी एक बुरी आदत के लिए सुशांत सिंह राजपूत और रणवीर सिंह से माफी मांगी है।
4 of 5
Photograph Screening
- फोटो : instagram
'फोटोग्राफ' की स्पेशल स्क्रीनिंग
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'फोटोग्राफ' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, इसमें रेखा, फरहान अख्तर, विद्या बालन और जावेद अख्तर सहित कई बड़े सितारे पहुंचे। हालांकि इस मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं दिखे।
राजनीति में अक्षय के नाम की चर्चा
'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में ज्यादा व्यस्त हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अगले महीने 11 अप्रैल से देश में आम चुनाव होने जा रहे हैं जिसे देखते हुए अक्षय कुमार का नाम कुछ कारणों से सामने आ रहा है।