फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया-रणबीर की शादी के बाद की प्लानिंग आई सामने, क्या सच में लेने जा रहे इतना बड़ा फैसला

Thu, 07 Mar 2019 01:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस में इलाज करवा रहे ऋषि कपूर अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वो जल्द भारत लौटेंगे । खबर ये भी है कि ऋषि भारत आकर सबसे पहले रणबीर और आलिया की शादी करवाएंगे ।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कपूर या भट्ट फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं आया है । खबरों की मानें तो रणबीर ने शायद शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir and alia - फोटो : instagram
इसकी जिम्मेदारी नीतू कपूर ने उठाई है । वो न्यूयॉर्क में अपने बेटे और होने वाली बहू के लिए घर खोज रही हैं । अक्सर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क जाते रहते हैं । दोनों को ये शहर बहुत पसंद है । खबर ये भी है कि रणबीर और आलिया शादी के बाद न्यूयॉर्क में ही सेटल हो जाएंगे । 

4 of 5
alia,ranbir and rishi kapoor
मुंबई के अलावा रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क में भी अपना घर बसाएंगे । आलिया और रणबीर को लेकर आ रहीं शादी की खबर के मुताबिक, ऋषि कपूर के भारत आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार पंडित से मिलेंगे । साथ ही उनसे शादी की डेट निकलवाएंगे । कोशिश यही है कि शादी की डेट अप्रैल में निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर और आलिया
दोनों परिवारों के बीच मेल-जोल और करीबियां अक्सर देखने को मिलती हैं । पिछले दिनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री वेडिंग के लिए आलिया-रणबीर साथ में स्विटजरलैंड गए थे । यहां करण जौहर ने आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह दी थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें