फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 10 एक्ट्रेस की भी हो चुकी है पार्टनर से पिटाई, जीनत-कंगना से लेकर कई बड़े नाम शामिल

Thu, 07 Mar 2019 01:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Zeenat Deepshikha Dimple - फोटो : file photo
सलमान खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बागबान' की एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर (Arzoo Govitrikar) ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आरजू के मुताबिक उनके पति सिद्धार्थ पिछले कई सालों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। फिलहाल आरजू ने इस मामले पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी बॉलीवुड या फिर टीवी एक्ट्रेस ने पति या ब्वॉयफ्रेंड पर मारपीट का आरोप लगाया हो। तो चलिए आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो पति पर पिटाई करने का आरोप लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
Salman and Aishwarya - फोटो : file photo
बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रहा। दोनों में कई बार अनबन देखी गई। इसी के चलते ऐश्वर्या ने सलमान के बढ़ते बुरे रवैये के कारण उन्हें छोड़ दिया। लेकिन सलमान फिर भी उनका पीछा करते रहे और धमकियां भी दी थी। इसके बाद एश्वर्या ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन

3 of 11
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया - फोटो : file photo
अब बात करते है बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की। साल 2005 में प्रीति जिंटा, नेस वाडिया को डेट कर रही थीं। नेस वाडिया आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर रह चुके हैं। गौरतलब है कि दोनों के बीच विवाद तब बढ़ गया जब वाडिया ने एक पार्टी में सरेआम प्रीति जिंटा को चांटा जड़ दिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए और प्रीति ने नेस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। 

4 of 11
kangana ranaut - फोटो : file photo
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और एक्टर आदित्य पंचौली के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। वहीं, कंगना ने भी बताया था कि आदित्य ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। इस दौरान आदित्य उनसे फिजिकली भी हुए। ऐसे में कंगना ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

5 of 11
karisma kapoor - फोटो : file photo
साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का केस आरोप लगाया था।
विज्ञापन

6 of 11
shweta tiwari - फोटो : file photo
टीवी क्वीन रह चुकी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने बहुत जुल्म किए। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में राजा की बढ़ती बदतमीजियो की वजह से अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। बता दें कि राजा ने श्वेता के दूसरे पति से भी कई बार हाथापाई की है।
विज्ञापन

7 of 11
जीनत अमान - फोटो : file photo
पुराने जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान भी यह दंश झेल चुकी हैं। बता दें कि संजय खान उनके पहले पति रहे थे लेकिन दोनों में कुछ खास जमी नहीं। वहीं, जीनत के दूसरे पति रहे मजहार खान ने उनका जीना दुश्वार किया हुआ था।

8 of 11
युक्ता मुखी - फोटो : file photo
पूर्व मॉडल और साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से साल 2008 में शादी की थी। वहीं, साल 2013 में युक्ता ने प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। बता दें कि प्रिंस ने युक्ता पर फिजिकली और मेंटली अत्याचार भी किए थे। साल 2014 मे दोनों का तलाक हो गया।

9 of 11
Dimpy Ganguly rahul mahajan - फोटो : file photo
साल 2009 में रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में डिंपी गांगुली ने राहुल महाजन से शादी की थी। लेकिन चार महीने के अंदर ही उनका प्यार खट्टा होता चला गया। डिंपी ने राहुल पर गाली देने और घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए थे। साल 2010 में डिंपी ने तलाक की अर्जी दाखिल की और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। 

10 of 11
Deepshikha Nagpal - फोटो : instagram
अब बात करते हैं फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की। दीपशिखा ने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। नागपाल ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू होने लगी थी। वहीं, साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। 
विज्ञापन

11 of 11
rati agnihotri - फोटो : file photo
फिल्मों में ज्यादातर मां के किरदारों में नजर आने वाली एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री भी इस समस्या से जूझ चुकी हैं। उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। रति ने बताया था कि उनका पति उन्हें टॉर्चर कर बहुत परेशान करता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें