फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir Wedding: अब बंगाली रीति रिवाज से हुई आलिया और रणबीर की शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Fri, 15 Apr 2022 10:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के डमी की बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी - फोटो : insta-kolkatas.illusion
बी टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल रणबीर आलिया आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। 14 अप्रैल 2022 को पारंपरिक रीति-रिवाज से दोनों जिंदगी भर के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों के परिवारों के लिए तो ये खुशी की बात है ही, साथ ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस भी इस शादी से बेहद खुश हैं। कपल की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन इसी बीच रणबीर और आलिया की बंगाली रीति रिवाज के साथ भी शादी की गई है और ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल  फैंस ने आलिया और रणबीर के डमी (पुतला) की शादी करवाई है। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के डमी की बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी - फोटो : insta-kolkatas.illusion
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। जहां मुंबई के वास्तु भवन में दोनों ने सात फेरे लिए तो वहीं कोलकाता में उनके फैंस ने दो डमी को ट्रेडिशनल बंगाली आउफिट पहनाकर उनके चेहरे परे रणबीर आलिया के फेस मास्क लगाकर उनकी शादी करवाई। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये शादी पूरी बंगाली रीति रिवाज से करवाई गई है।
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के डमी की बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी - फोटो : insta-kolkatas.illusion
पालकी में बैठकर आईं दुल्हन आलिया
वायरल हो रही तस्वीरों में जहां रणबीर की बारात को पूरे धूम-धाम से निकाला जा रहा है, वहीं दुल्हन आलिया को भी बंगाली रीति के हिसाब से पालकी में बैठाकर लाया जा रहा है। दुल्हा-दुल्हन बनी दोनों की डमी को स्टेज पर भी बैठाया गया है। आलिया रणबीर की इस नकली मगर दिलचस्प शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों को कोलकातास इल्यूजन पेज से शेयर किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर- आलिया - फोटो : social media
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो जल्दी ही आलिया और रणबीर ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए भी दिखाई देने वाले हैं। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। दोनों की शादी से पहले फिल्म के सेट से तस्वीरें और गाने की झलक भी शेयर की गई थीं, जिसमें आलिया और रणबीर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें