फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Zafar: फिल्मी है अली जफर की लव स्टोरी, सिंगर की इस अदा पर दिल हार बैठी थीं आयशा

Thu, 28 Jul 2022 01:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अली जफर, आयशा फाजली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पाकिस्तानी अभिनेता और सिंगर अली जफर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी आवाज के साथ-साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय का भी जलवा बिखेरा था। अली न सिर्फ अच्छे सिंगर और एक्टर हैं बल्कि पेंटर, लेखक और प्रोड्यूसर भी हैं। अली जफर ने फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से अली जफर ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी। फैंस उनके अभिनय के साथ ही उनकी आवाज के भी कायल हो गए थे। फिल्मी पर्दे पर अलग -अलग अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाने वाले अली असल जिंदगी में आयशा फाजली से बेपनाह प्यार करते हैं। आज यानी, 28 जुलाई को दोनों की शादी को 13 साल हो गए हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको इन दोनों की मजेदार लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अली जफर, आयशा फजली - फोटो : social media
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
मल्टीटैंलेंटिड अली जफर को न केवल अभिनय और सिंगिंग का शौंक था बल्कि उन्हें पेंटिंग का भी उतना ही क्रेज था। अली जफर छोटी सी उम्र में ही पेंटिंग करने लगे थे। महज आथ साल की उम्र में सफेद कागज पर रंग भरना सीख चुके अली जफर ने बढ़ती उम्र के साथ भी कभी पेंटिंग ब्रश का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका यही गुर उन्हें उनके जीवन साथी से मिल देगा। जैसे-जैसे उनका शौंक पेंटिंग के लिए बढ़ा वैसे-वैसे वह होटल और कई जगहों पर पेंटिंग करने लगे। साल 2000 में ऐसे ही एक दिन अली एक होटल की लॉबी में पेंटिंग कर रहे थे और वहीं पर उनकी मुलाकात आयशा फजली से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
अली जफर, आयशा फजली - फोटो : social media
डेटिंग के बाद की शादी
आयशा फजली से पहली ही मुलाकात में अली को एक अजीब सा लगाव हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात से ही उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। एक-दूसरे से प्यार का एहसास होने के बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और कुछ इस तरह लाखों लड़कियों के क्रश रहे अली जफर एक लड़की के इश्क में गिरफ्तार हो गए थे। लंबे समय तक अली को डेट करने के बाद आयशा ने अपने परिवार वालों से उनके और अली के बारे में बात करने की हिम्मत की थी। मजेदार बात यह है कि जब अली आयशा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे, तब वहां कोई नहीं जानता था कि पाकिस्तान में अली का कितना बड़ा नाम है। खूब फैन फॉलोइंग रखने वाले अली के ससुराल वाले ही उनके बारे में कुछ नहीं जानते थें। 
विज्ञापन

4 of 4
अली जफर, आयशा फजली अपने बच्चों के साथ - फोटो : social media
जब कहानी में आया मजेदार ट्विस्ट
घरवालों की रजामंदी मिलने के बाद अली -आयशा अक्सर डिनर डेट पर जाने लगे थे। ऐसे ही दोनों साल 2008 में भी डिनर डेट पर गए थे। वह हमेशा की तरह डिनर करने के बाद घर वापस आ रहे थे, लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ जो कभी नहीं हुआ था। दरअसल घर वापस लौटते वक्त कुछ लोगों ने अली और आयशा को किडनैप कर लिया था। दोनों को छुड़वाने के लिए इनके परिवार वालों ने किडनैपर्स को लाखों रुपये भी दिये थे। इस वाकये के बाद दोनों ने आखिरकार   साल 2009 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अली और आयशा ने पाकिस्तान के लाहौर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह पढ़ा और दोनों ने एक नए रिश्ते की शुरुआत की। अली और आयशा आज एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें