अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म 'मिलन टॉकीज' से अली फजल के सितारे चमक उठे हैं। इस हफ्ते की डिजिटल रेटिंग में उन्हें नंबर एक की पोजीशन मिली है। वहीं इस रेटिंग में लंबे समय से आगे चल रहे पंकज त्रिपाठी पहले नंबर से खिसक कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ali fazal
32 साल के अली फजल 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'थ्री ईडियट्स' से लाइम लाइट में आए थे। उसके बाद से वह लगातार अलग अलग जॉनर की फिल्में करते रहे हैं। छह साल पहले रिलीज हुई 'फुकरे' और तीन साल पहले आई 'फुकरे रिटर्न्स' से उन्हें अच्छी पहचान मिली।
विज्ञापन
3 of 5
ali fazal
बीच में उनकी कुछ फिल्में अच्छा कारोबार नहीं कर पाईं लेकिन वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने उन्हें नया जीवनदान दिया है। और, अब मिलन टॉकीज फिल्म को सोशल मीडिया पर मिल रही चर्चा ने उनकी रेटिंग में इजाफा कर दिया है।
4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
डिजिटल के हिंदी कंटेंट की इस हफ्ते की रेटिंग में अली को 79 अंक मिले हैं, रोनित रॉय 48 अंक के साथ दूसरे नंबर पर, सैफ अली खान 43 अंक के साथ तीसरे नंबर पर जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी 42 अंक पाकर चौथे स्थान पर रहे।
मिर्जापुर के पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया जिनका किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है उन्हें इस हफ्ते 37 अंक ही मिल सके। डिजिटल रेटिंग जारी करने वाली संस्था स्कोर ट्रेंड्स इंडिया सोशल मीडिया और ओटीटी स्पेस की मॉनीटरिंग में कुछ नए सेक्शन भी जल्द जोड़ने वाली है।